Saudi Arabia मक्का में प्रवेश को लेकर नई गाइडलाइन परमिट जरूरी

मक्का में जाने के लिए परमिट अनिवार्य

Saudi: आंतरिक मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 23 अप्रैल 2025 से मक्का में एंट्री के लिए परमिट जरूरी होगा। जिनके पास परमिट नहीं होगा तो उस यात्री को मक्का में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हज वीज़ा नहीं है तो 29 अप्रैल से पहले मक्का छोड़ें

जिनके पास Hajj Visa नहीं है और मक्का में किसी Visit, Tourist या Business Visa पर रह रहे हैं, उन्हें 29 अप्रैल से पहले मक्का से निकलना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो जुर्माना और जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

Saudi Arabia मक्का में प्रवेश को लेकर नई गाइडलाइन परमिट जरूरी

मक्का में काम करने वालों को छूट

जो विदेशी नागरिक मक्का में काम करते हैं और जिनका Iqama वहीं से बना है, उन्हें परमिट लेने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन जिनका इकामा मक्का से नहीं जुड़ा है, उन्हें यात्रा से पहले विशेष अनुमति लेनी होगी, जो Absher या Muqeem Portal के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

उमरा यात्रियों के लिए 13 अप्रैल आखिरी तारीख

विदेशों से उमरा के लिए आने वालों को 13 अप्रैल 2025 रात 12 बजे से पहले सऊदी अरब पहुंचना होगा, वरना उनकी एंट्री रोक दी जाएगी।

हज परमिट के बिना मक्का में एंट्री नहीं

23 अप्रैल से जिनके पास Hajj Permit नहीं है, उन्हें मक्का चेकपॉइंट से ही वापस कर दिया जाएगा। अगर आपके पास Iqama है और आप काम से मक्का जाना चाहते हैं, तो परमिट लेकर ही जाएं।

उमरा परमिट पर अस्थाई रोक

29 अप्रैल से Umrah Permit पर पाबंदी लगाई जाएगी, जो 10 जून 2025 तक रहेगी। इसलिए जो भी लोग उमरा करना चाहते हैं, वो 29 अप्रैल से पहले Nusuk Platform से परमिट बनवा लें।

ALSO READ  Saudi Arabia Final Exit Visa के नए नियम: जानें कैसे बचें भारी खर्च से
सख्त निगरानी और कार्रवाई

सऊदी सरकार ने साफ कहा है कि नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पिछले साल की तरह इस बार illegal Entry पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी है, ताकि कोई भी बिना परमिट या गलत तरीके से मक्का में ना ठहरे।

Also Read: Saudi Arabia में नए पासपोर्ट के लिए Jawazat का नया नियम

Also Read: सऊदी अरब में Umrah visa पर आए लोगों के लिए जरूरी जानकारी

1 thought on “Saudi Arabia मक्का में प्रवेश को लेकर नई गाइडलाइन परमिट जरूरी”

Leave a Comment