सऊदी अरब में Umrah visa पर आए लोगों के लिए जरूरी जानकारी

Umrah Visa पर आए लोगों को 29 अप्रैल तक सऊदी छोड़ना होगा

सऊदी अरब हुकूमत की तरफ से एक अहम ऐलान किया गया है। जिन लोगों ने Umrah Visa पर सऊदी अरब की यात्रा की है, उन सभी के लिए एक डेडलाइन तय कर दी गई है।

हुकूमत ने साफ कहा है कि जितने भी लोग Umrah Visa पर सऊदी अरब आए हुए हैं, उन सभी को 29 April तक सऊदी अरब छोड़कर वापस अपने देश लौट जाना चाहिए।

डेडलाइन के बाद रुकने पर होगी सख्त कार्रवाई

अगर कोई शख्स 29 April के बाद भी सऊदी अरब में रुका रहता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। यानी उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा और जेल जाने तक की नौबत आ सकती है।

उमरा कराने वाली कंपनियों के लिए भी हिदायत

उमरा कराने वाली सभी कंपनियों को सऊदी हुकूमत ने निर्देश दिया है। सभी एजेंसियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि 29 April से पहले जितने भी प्रवासी Umrah Visa पर आए हैं, उन्हें उनके देश वापस भेज दिया जाए।

Also Read: Saudi Arabia की नई चेतावनी विजिट वीजा धारकों के लिए मक्का में एंट्री पर रोक

ALSO READ  सऊदी अरब की नई इंश्योरेंस स्कीम: जानें सैलरी, बोनस और फाइनल एग्जिट वीजा से जुड़े नियम

2 thoughts on “सऊदी अरब में Umrah visa पर आए लोगों के लिए जरूरी जानकारी”

Leave a Comment