Flyadeal की अनाउंसमेंट
Flyadeal की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है, जो डोमेस्टिक फ्लाइट से जुड़ा हुआ है। इस ऑफर के तहत, अगर आप 20 फरवरी 2025 तक Flyadeal की कोई भी डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट खरीदते हैं, तो इसकी कीमत सिर्फ 99 रियाल होगी।
यह ऑफर 5 लाख सीटों पर लागू किया गया है, यानी यह एक लिमिटेड सीट ऑफर है। हर सीट की कीमत 99 रियाल तय की गई है। टिकट खरीदने की आखिरी तारीख 20 February 2025 है। अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाते हैं, तो इस टिकट पर आप 1 March 2025 से 22 October 2025 तक यात्रा कर सकते हैं।
Flyans Airlines का धमाकेदार ऑफर
Flyans Airlines ने भी एक शानदार ऑफर का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत:
- अगर आप डोमेस्टिक टिकट खरीदते हैं, तो इसकी शुरुआती कीमत 99 रियाल होगी।
- अगर आप इंटरनेशनल टिकट खरीदते हैं, तो इसकी शुरुआती कीमत 159 रियाल होगी।
यह ऑफर किन-किन देशों के लिए उपलब्ध है, इसकी जानकारी आप एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। अगर आपका देश इस सूची में शामिल है, जैसे कि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, तो आप 159 रियाल में इंटरनेशनल टिकट खरीद सकते हैं।
ऑफर की समय सीमा और सीटों की उपलब्धता
Flyans Airlines का यह ऑफर 23 February 2025 तक वैध रहेगा। इस दौरान अगर आप ऑफर के तहत टिकट खरीदते हैं, तो आपको 21 February 2025 से 31 May 2025 के बीच यात्रा करनी होगी।
ध्यान दें कि यह भी लिमिटेड सीट ऑफर है। इसलिए, अगर आप जल्दी टिकट बुक कर लेंगे, तो आपको यह सस्ता टिकट मिल सकता है। लेकिन अगर आप देरी करेंगे, तो यह ऑफर समाप्त हो सकता है और आपको सामान्य कीमत चुकानी पड़ सकती है।
3 thoughts on “99 रियाल में हवाई सफर! Flyadeal और Flyans के इस धमाकेदार ऑफर का उठाएं फायदा!”