सऊदी अरब में काम करने के लिए उम्र सीमा क्या है?
सऊदी अरब में Work visa के लिए 18 से 60 साल की उम्र तय की गई है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, तो आप Work visa प्राप्त कर सकते हैं। अधिकतम 60 साल तक वीजा जारी किया जाता है, लेकिन 60 साल से अधिक उम्र वालों के लिए वीजा मिलना मुश्किल हो सकता है।
अन्य वीजा पर कोई उम्र सीमा नहीं!
Work visa के अलावा, अन्य वीजा (जैसे tourist visa, family visa आदि) पर उम्र की कोई पाबंदी नहीं होती। लेकिन Work visa के लिए सऊदी सरकार ने उम्र सीमा निर्धारित की है।
पहले क्या था नियम?
पहले Work visa के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल थी, लेकिन अब इसे घटाकर 18 साल कर दिया गया है। यानी अब 18 साल की उम्र पूरी करने वाले व्यक्ति भी सऊदी अरब में काम करने के लिए जा सकते हैं।
अगर आप सऊदी अरब में काम करने की योजना बना रहे हैं, तो इस नई उम्र सीमा को ध्यान में रखते हुए ही अपना वीजा आवेदन करें।