Saudi Arab में डोमेस्टिक वर्करों के लिए नई सीवी सर्विस: कामगारों को मिलेगा सीधा फायदा

सीवी सर्विस क्या है?

Saudi Arab ने डोमेस्टिक वर्करों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिसे “सीवी सर्विस” कहा जा रहा है। इसमें कामगारों का पूरा वर्क प्रोफाइल शामिल होगा, जैसे उन्होंने कब से काम किया, किन-किन कामों में अनुभव है, और उनकी स्किल्स क्या हैं।

ट्रांसफर के समय कैसे मदद करेगी?

बता दें अगर आपने किसी कफील के साथ 2-4 साल काम किया है और अब दूसरे कफील के पास ट्रांसफर लेना चाहते हैं, तो आपकी सीवी ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। इससे नया कफील जान पाएगा कि आप कितने अनुभवी हैं और क्या-क्या काम जानते हैं।

Saudi Arab में डोमेस्टिक वर्करों के लिए नई सीवी सर्विस: कामगारों को मिलेगा सीधा फायदा

इससे क्या फायदा होगा?

इस सेवा से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपकी काबिलियत का सही मूल्य मिलेगा। जब नया कफील आपकी सीवी देखेगा, तो वह आपकी स्किल्स के आधार पर आपको बेहतर सैलरी देने को तैयार रहेगा।

सीवी कहां अपलोड होगी?

यह सीवी “मुसनद पोर्टल” पर अपलोड की जाएगी, जो डोमेस्टिक वर्करों से जुड़े कामों के लिए सऊदी सरकार का आधिकारिक प्लेटफॉर्म है।

अब डोमेस्टिक वर्करों को न सिर्फ सम्मान मिलेगा, बल्कि उनकी मेहनत का सही इनाम भी मिल सकेगा।

ALSO READ  Saudi Arabia में फ्लाइट डिले होने पर यात्रियों को तीन बड़े फायदे मिलेंगे

Leave a Comment