दिसंबर में कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे
Bank Holidays List in December: दिसंबर में कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें पांच तो रविवार आएंगे मतलब पांच संडे होंगे और दो शनिवार सेकंड और फोर्थ सैटरडे। आपको पता ही है बैंक हॉलीडे रहती है, तो पांच और दो सात छुट्टियां तो ये हो गई एक सप्ताह की।
इसके अलावा भी अलग-अलग जगहों पर 10 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। कुछ ऐसे फेस्टिवल, त्यौहार वगैरह, कुछ जयंती वगैरह आएगी। तो चलिए, एक-एक करके मैं आपको सभी तारीख वाइज December 2024 की Bank Holiday की लिस्ट, बंद रहने की वजह और कहां-कहां बंद रहेंगे ये डिटेल देख लेते हैं।
तारीख के साथ बैंक हॉलीडे लिस्ट
1 December
दिसंबर की पहली तारीख को Sunday (रविवार) है, तो सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
3 December
सेंट फ्रांसिस जेवियर नाम से एक Festival मनाया जाता है गोवा राज्य में, तो यहां bank holiday रहेगा।
8 December
8 दिसंबर को फिर वापस संडे आ गया। सभी जगहों पर छुट्टियां रहेंगी।
12 December
पा तोगन नेगमिंजा संगमा नाम से एक Festival होता है मेघालय राज्य में। इसके चलते बैंक छुट्टी रहेगी।
14 और 15 December
14 दिसंबर को दूसरा शनिवार हो गया।
15 को वापस संडे, तो ये 14-15 की दो लगातार छुट्टियां हो जाएंगी।
18 December
मेघालय में एक और त्यौहार आएगा, यू सोसो थाम की डेथ एनिवर्सरी। इसके चलते भी मेघालय में बैंक हॉलीडे रहेगा।
19 December
गोवा मुक्ति दिवस आ गया। इसके चलते गोवा राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
22 December
22 दिसंबर को संडे हो गया। वहां पर सभी जगह बैंक का अवकाश रहेगा।
24 और 25 December
24 दिसंबर को क्रिसमस ईव पर्व के चलते मिजोरम, नागालैंड और मेघालय राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
25 को क्रिसमस के चलते पूरे देश भर में सभी जगहों पर बैंकों के हॉलिडे रहेंगे।
26 December
26 दिसंबर को भी क्रिसमस सेलिब्रेशन मनाया जाएगा। इन तीन राज्यों (मिजोरम, नागालैंड और मेघालय) में वापस छुट्टी रहेगी।
27 December
इन तीन राज्यों में तो लगभग तीन दिन तक लगातार ही छुट्टियां हो जाएंगी। नागालैंड में तो चार दिन छुट्टियां लगातार हो जाएंगी (24, 25, 26, 27)।
28 और 29 December
28 दिसंबर को चौथा शनिवार आ गया।
29 को संडे हो गया।
30 और 31 December
30 दिसंबर को यू कियांग नंग बाह नाम से मेघालय का एक और Festival आएगा।
31 दिसंबर को तो वैसे भी न्यू ईयर रहेगा। ज्यादातर बैंकों में कामकाज हो नहीं पाएगा। मिजोरम, सिक्किम वगैरह में तो ऑफिशियल छुट्टी भी रहेगी।
Conclusion:
तो ये RBI द्वारा दिसंबर की बैंक हॉलीडे की कंप्लीट लिस्ट थी। उम्मीद है, यह जानकारी आपके लिए useful होगी।
1 thought on “Bank Holidays List in December: दिसंबर में 17 दिन बैंक बंद”