SAUDI: सऊदी अरब में पिछले एक हफ्ते में 15,324 लोगों की गिरफ्तारी

सऊदी अरब में गिरफ्तारी के आंकड़े

सऊदी अरब में पिछले एक हफ्ते के दौरान 15,324 लोगों को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों में कुछ ज़रूरी कानूनों के उल्लंघन के मामले शामिल हैं।

  • 9,235 लोग ऐसे हैं जो इकामा कानून का उल्लंघन कर रहे थे। इकामा सऊदी अरब में रहने और काम करने के लिए आवश्यक परमिट होता है, और इसके नियमों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई होती है।

  • 3,772 लोग ऐसे थे, जो इल्लीगल तरीके से सरहद पार करके सऊदी अरब में दाखिल हुए थे। सऊदी सरकार ने इन लोगों पर सख्त कदम उठाते हुए गिरफ्तार किया है।

  • इसके अलावा, 2,217 लोग लेबर लॉ का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए हैं। सऊदी अरब में श्रम कानूनों का पालन करना अनिवार्य है, और इसके खिलाफ काम करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होती है।

साथ ही, पिछले एक हफ्ते में सऊदी अरब से 894 लोगों को डिपोर्ट कर दिया गया है, यानी उन्हें देश से निकाल दिया गया है। ये लोग अब लाइफटाइम के लिए वापस नहीं आ सकते हैं, लेकिन कुछ मामलों में देखा गया है कि लोग 5 साल या 3 साल के बाद नए वीज़ा पर वापस आ जाते हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया में एक तरह का रिस्क रहता है, लेकिन फिर भी कुछ लोग दुबारा सऊदी अरब आने में सफल हो जाते हैं।

यह सऊदी सरकार का यह कदम यह दर्शाता है कि कानूनों का सख्ती से पालन करने के लिए सरकार तत्पर है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Read Also: SAUDI : सऊदी अरब में IQAMA ID हुरूब से बचने के लिए तीन तरीके

ALSO READ  एक वीज़ा पर 6 जीसीसी देशों की यात्रा – जानें कैसे!

Read Also: Gulf News In Hindi India News In Hindi

Leave a Comment