ट्रंप के स्वागत में दिखा पारंपरिक अंदाज़
UAE: डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में तीन खाड़ी देशों का दौरा किया – सऊदी अरब, क़तर और यूएई। यूएई पहुंचने पर वहां की सरकार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। परंपरागत तरीके से किए गए स्वागत में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया हलचल
इन्हीं कार्यक्रमों में से एक डांस परफॉर्मेंस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में कुछ लड़कियां पारंपरिक कपड़ों में डांस करती नजर आ रही थीं। इसे लेकर लोगों ने सवाल उठाए कि क्या इस तरह की प्रस्तुति किसी बड़े राजनीतिक नेता के सामने उचित है?
हर देश की अपनी संस्कृति होती है
हर देश की एक अलग पहचान और परंपरा होती है। भारत में भी जब कोई खास मेहमान आता है तो लोकनृत्य और गीत-संगीत के साथ उसका स्वागत किया जाता है। यूएई का यह परफॉर्मेंस भी उसी तरह का था – एक पारंपरिक सम्मान।
क्या होता है ‘अल अयाला’ डांस?
जिस डांस की चर्चा हो रही है, उसे ‘अल अयाला’ कहा जाता है। यह डांस यूएई, ओमान और अन्य खाड़ी देशों की एक पुरानी सांस्कृतिक परंपरा है। इस नृत्य में एकता, शौर्य और विरासत को दिखाया जाता है। यह डांस स्थानीय लोगों की पहचान का प्रतीक माना जाता है।
यह डांस किन मौकों पर किया जाता है?
अल अयाला डांस को आम तौर पर खुशी के मौके पर किया जाता है। शादी, ईद, राष्ट्रीय त्योहार या फिर किसी खास मेहमान के स्वागत में यह डांस दिखाया जाता है। इसे पारंपरिक पोशाक में पुरुषों या छोटी लड़कियों के समूह द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।
क्या इसका कोई धार्मिक मतलब है?
कई यूज़र्स ने पूछा कि क्या यह इस्लामी परंपरा से जुड़ा हुआ है? जवाब है – नहीं। यह डांस धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक है। हर परंपरा का सीधा संबंध धर्म से नहीं होता। अल अयाला डांस सिर्फ उत्सव और मेहमाननवाज़ी का तरीका है, धर्म का प्रतिनिधित्व नहीं।
Also Read: UAE का एक साल का वर्चुअल वर्क वीजा: फ्रीलांसर और रिमोट वर्कर्स के लिए सुनहरा मौका