Kuwait में विभिन्न इलाकों में लगातार निरीक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के दौरान कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में हुए एक ऐसे ही अभियान में 23 प्रवासी श्रमिकों को पकड़ा गया है।
इनमें से 19 लोग घरेलू नौकर यानी खादम थे। यह सभी हवेली इलाके में पकड़े गए, जहां पर कुवैती अधिकारियों ने निरीक्षण अभियान चलाया था। सालमिया पुलिस की टीम ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया और चार लोगों को गिरफ्तार किया। ये चारों लोग 18 नंबर इकामा वाले थे और इकामा कानून के उल्लंघन में पकड़े गए।
सभी गिरफ्तार लोगों को डिपोर्ट करने के लिए डिपोर्टेशन सेंटर भेज दिया गया है। अब इनका फिंगरप्रिंट, ब्लॉक और अन्य जरूरी कागजात पूरे किए जा रहे हैं। इन प्रक्रियाओं के बाद सभी को कुवैत से निकाल दिया जाएगा।
जिन 19 खादमों को पकड़ा गया है, वे कुवैती घरों से फरार थे। यह लोग काम छोड़कर अवैध रूप से कहीं और काम कर रहे थे या बिना अनुमति कुवैत में रह रहे थे। इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया और अब उन्हें देश से डिपोर्ट किया जाएगा।
Also Read: Kuwait कोर्ट ने पलटा वेश्यावृत्ति के मामले में सजा का फैसला, 3 लेबनानी महिलाएं रिहा
2 thoughts on “Kuwait में लगातार निरीक्षण अभियान जारी, 23 प्रवासी श्रमिक गिरफ्तार”