Kuwait में नौकरी कर रहे लोगों के लिए सरकार की तरफ से एक अच्छी खबर आई है। अब वर्करों को सात अलग-अलग मौकों पर सैलरी के साथ छुट्टियाँ मिल सकेंगी। इस फैसले का फायदा हज़ारों लोगों को मिलेगा।
1. साल में 30 दिन छुट्टी
अब अगर कोई वर्कर कुवैत में एक साल की नौकरी पूरी कर लेता है, तो उसे पूरे साल में 30 दिन की छुट्टी मिल सकती है वो भी सैलरी के साथ। ये छुट्टी वो अपनी सुविधा के हिसाब से कभी भी ले सकता है।
2 . बीमारी में आराम
कभी-कभी तबियत ऐसी हो जाती है कि काम पर जाना मुश्किल होता है। ऐसे में Kuwait Government ने नियम लागु किया है।
- पहले 15 दिन Full Salary के साथ
- अगले 10 दिन Half Salary के साथ
- और उसके बाद 10 दिन बिना सैलरी
मगर हां, इसके लिए डॉक्टर की रिपोर्ट दिखानी होगी।
3. मां बनने वाली महिलाओं को आराम
जो महिला कर्मचारी मां बनने वाली होती हैं, उन्हें अब 70 दिन तक की Leave Salary के साथ मिलेगी। ज़रूरत पड़ने पर डिलीवरी के बाद 6 महीने की बिना वेतन छुट्टी भी ली जा सकती है।
4. पढ़ाई करने वालों को फायदा
अगर कोई कर्मचारी साथ में पढ़ाई भी कर रहा है और Exam का वक्त है, तो उसे 15 दिन तक छुट्टी मिल सकती है। इसके लिए कंपनी को पहले से बताना ज़रूरी है।
5. दुःख की घड़ी में साथ
अगर किसी वर्कर के परिवार में किसी करीबी का निधन हो जाए, तो उसे तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। मुस्लिम महिलाओं के लिए ‘इद्दत’ की छुट्टी यानी चार महीने दस दिन भी दी जाएगी।
6. शादी के दिन
कर्मचारी अगर शादी कर रहा है, तो उसे तीन दिन की छुट्टी मिलती है ये सुविधा सिर्फ एक बार मिलती है और शादी का सबूत दिखाना पड़ता है।
7. हज की यात्रा के लिए
जो कर्मचारी हज पर जाना चाहते हैं और जिन्होंने कम से कम दो साल नौकरी कर ली है, उन्हें 21 दिन की Leave Salary के साथ दी जाएगी। ये छुट्टी ज़िंदगी में सिर्फ एक बार मिलती है।
छुट्टी लेने का तरीका
किसी भी छुट्टी के लिए पहले से सूचना देना ज़रूरी होगा। ज़रूरत के हिसाब से Documents भी देने होंगे, और आखिरी फैसला कंपनी के HR विभाग का रहेगा।
2 thoughts on “Kuwait में कर्मचारियों के लिए 7 प्रकार की सवेतन छुट्टियाँ – सरकार का बड़ा फैसला”