UAE Emirates ID Validity Update: 5 या 10 साल का मिलेगा? पूरी सच्चाई जानें

नई खबर और लोगों की उलझन

Khaleej Times ने हाल ही में UAE Emirates ID की वैलिडिटी को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए। लोग कन्फ्यूज हो गए कि क्या अब Emirates ID की वैलिडिटी 5 या 10 साल हो गई है।

असली अपडेट क्या है

अगर आप UAE Resident हैं और आपके पास Work Visa, Free Zone Visa, Family Visa या Residence Visa है, तो आपको अब भी 2 साल का ही वीजा मिलता है। पहले यह 3 साल का होता था। चूंकि वीजा 2 साल का है, इसलिए Emirates ID भी सिर्फ 2 साल के लिए ही वैध है।

5 और 10 साल वाला नियम किनके लिए है

यह नया नियम सिर्फ UAE Citizens पर लागू है:

  • 21 साल से कम उम्र के सिटीज़ंस को 5 साल वैलिडिटी वाला Emirates ID मिलेगा।
  • 21 साल से ऊपर वालों को 10 साल वैलिडिटी वाला Emirates ID मिलेगा।
  • रिन्यूअल प्रोसेस भी आसान होगा और डॉक्यूमेंट दोबारा जमा नहीं करने होंगे।

निचोड़

अगर आप भारतीय, पाकिस्तानी या किसी भी अन्य देश से UAE में रह रहे हैं, तो आपके Emirates ID की वैलिडिटी अब भी 2 साल की ही होगी। 5 और 10 साल वाला नियम सिर्फ UAE Nationals के लिए है।

ALSO READ  UAE Visit Visa के नए नियम और कैटेगरी जानिए पूरी जानकारी

Leave a Comment