कुवैत में Family Visit Visa से जुड़ा एक अहम कानून जारी किया गया है। Kuwait (MOI) की तरफ से एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति अपने माता-पिता या किसी और रिश्तेदार के लिए Family Visit Visa लेना चाहता है, तो इसके लिए कुछ जरूरी नियम तय किए गए हैं।
फैमिली विजिट वीजा के लिए सैलरी की शर्त
सबसे पहली और सबसे जरूरी बात यह है कि इस कानून में सैलरी को मुख्य आधार बनाया गया है। अगर आपकी सैलरी हर महीने 400 केडी है, तो आप अपने माता-पिता, बीवी और बच्चों के लिए Family Visit Visa अप्लाई कर सकते हैं।
लेकिन अगर आप अपने भाई-बहन या अन्य रिश्तेदारों के लिए भी फैमिली विजिट वीज़ा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपकी सैलरी 800 केडी होनी चाहिए, तो आप अपने माता-पिता, बीवी-बच्चों के साथ-साथ दूसरे रिश्तेदारों के लिए भी वीज़ा जारी करवा सकते हैं।
कम सैलरी वालों के लिए नियम
अगर आपकी सैलरी सिर्फ 400 KD है, तो आप सिर्फ अपने बीवी-बच्चों और माता-पिता के लिए ही फैमिली विजिट वीज़ा अप्लाई कर सकते हैं। अन्य रिश्तेदारों के लिए अनुमति नहीं मिलेगी जब तक कि आपकी सैलरी 800 KD न हो।
अन्य जरूरी नियम
इसके साथ ही कुछ और नियम और शर्तें भी हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। कानून का उल्लंघन करने पर आवेदन खारिज भी हो सकता है या फिर कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है। इसलिए सभी को सलाह दी जाती है कि वो वीज़ा अप्लाई करने से पहले इन नियमों को अच्छे से समझ लें और उन्हीं के अनुसार प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
Also Read: Kuwait में वेतन कटौती पर वकीलों का खुलासा: कर्मचारियों के अधिकारों की अनदेखी
1 thought on “कुवैत में Family Visit Visa के नए कानून जानिए सैलरी से जुड़ी शर्तें”