Kuwait में 264 प्रवासियों की गिरफ्तारी के बाद मचा हड़कंप

कुवैत में सैकड़ों प्रवासियों की गिरफ्तारी

Kuwait में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। इंटीरियर मिनिस्टर अधिकारियों ने Alquren, Hawali, Mahboola, Farwaniya, Khaitan, Jalib Al-Shuaib, जैसे इलाकों में यह कार्रवाई की है, जिसमें 264 विदेशियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी का कारण क्या है?

कुवैती आंतरिक मंत्रालय ने 17 March से 30 June तक वीजा उल्लंघन करने वालों के लिए माफी की घोषणा की थी, जिससे वे बिना जुर्माने के देश छोड़ सकते थे या फिर जुर्माना भरकर अपना प्रवास वैध बना सकते थे। लेकिन कई प्रवासियों ने इस कानून का पालन नहीं किया, जिसके कारण अब उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।

अवैध प्रवासियों पर सख्ती

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध प्रवासियों को शरण देता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

मजदूरों की कमी का असर

इस अभियान के कारण कुवैत में मजदूरों की भारी कमी देखी गई है। कई प्रवासी पकड़े जाने के डर से घरों से बाहर नहीं निकल रहे, जिससे कई व्यवसायों पर असर पड़ा है।

Also Read: कुवैत में Eid Al Fitr की तीन दिन की छुट्टी का ऐलान

ALSO READ  Kuwait Biometric News: बायोमेट्रिक अपडेट न होने पर बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज

Leave a Comment