Saudi Flight में 12,400 रियाल का जुर्माना सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पड़ा महंगा

सऊदी सिविल एविएशन की सख्ती

Saudi Civil Aviation ने एक नई जानकारी जारी की है, जिसमें बताया गया कि फ्लाइट के अंदर यात्रियों पर 12,400 रियाल का जुर्माना लगाया गया है। यह पहली बार हुआ है जब फ्लाइट के अंदर सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर इतनी सख्त कार्रवाई हुई है।

यात्रियों की गलती पड़ी भारी

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन यात्रियों पर जुर्माना लगा, वे क्रू मेंबर के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। आमतौर पर यात्रियों को सीट बेल्ट लगाने, अपनी सीट पर बैठे रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कहा जाता है। लेकिन कुछ यात्रियों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई, उड़ान के दौरान इधर-उधर घूमते रहे या निर्देशों को नजरअंदाज किया, जिसके चलते उन पर यह कार्रवाई की गई।

यात्रियों के लिए चेतावनी

Saudi Arabia आने-जाने वाले यात्रियों को इस नियम का खास ध्यान रखना चाहिए। फ्लाइट के अंदर सुरक्षा निर्देशों का पालन ना करने पर अब जुर्माना लगाया जा सकता है। पहले जुर्माने केवल सड़क यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगते थे, लेकिन अब फ्लाइट के अंदर भी सख्ती शुरू हो गई है। इसलिए, सफर के दौरान सभी नियमों का पालन करें, नहीं तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ALSO READ  यम्बू में नया अनाज केंद्र: सऊदी अरब की तरक्की: Saudi Arabia Growth

Also Read: Saudi: इंडियन एंबेसी का नया अपडेट MMG कंपनी के कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

1 thought on “Saudi Flight में 12,400 रियाल का जुर्माना सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पड़ा महंगा”

Leave a Comment