Kuwait में इंडियन एंबेसी ने भर्तियों को लेकर किया ऐलान

कुवैत में काम के घंटों में हुआ बदलाव

Kuwait में Indian Embassy ने सभी भर्तियों को लेकर एक अहम घोषणा की है। उन्होंने काम के घंटों में बदलाव किया है, जिससे भारतीय प्रवासियों को अपनी सेवाओं के लिए नए समय के अनुसार योजना बनानी होगी।

कुवैत सिटी Jlib Al-Shuaikh, Fahihil और Jahra में स्थित केंद्रों के कार्य समय को रमजान के मद्देनजर बदल दिया गया है। Indian Embassy ने बताया कि रमज़ान के महीने में Passport, Visa और Verification सेवाएं शनिवार से गुरुवार तक सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

शुक्रवार को बंद रहेंगी बीएलएस सेवाएं

भारतीय एंबेसी ने यह भी स्पष्ट किया कि शुक्रवार को BLS केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि शुक्रवार को किसी भी प्रकार की पासपोर्ट या वीजा संबंधित सेवाएं नहीं दी जाएंगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और डिलीवरी प्रक्रिया

कुवैत में रहने वाले भारतीय प्रवासी अपने दस्तावेज़ों को Verification के लिए जमा करते हैं, तो उन्हें अगले दिन दोपहर 3:00 से 4:00 बजे के बीच में उनके दस्तावेज़ वापस कर दिए जाएंगे। इससे भारतीय प्रवासियों को अपने कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने में मदद मिलेगी।

ALSO READ  Kuwait Airport: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 60 भारतीय यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
इमरजेंसी के मामले में इंडियन एंबेसी का निर्णय

अगर किसी भारतीय प्रवासी को Verification से जुड़ी किसी इमरजेंसी का सामना करना पड़ता है, तो ऐसी स्थिति में भारतीय एंबेसी प्रत्येक मामले को अलग से जांचकर केस-टू-केस आधार पर निर्णय लेगी। इससे भारतीय नागरिकों को आवश्यक सहायता और सुविधा मिलेगी।

Also Read: Kuwait में घरेलू कामगारों की भर्ती और अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई

1 thought on “Kuwait में इंडियन एंबेसी ने भर्तियों को लेकर किया ऐलान”

Leave a Comment