UAE वीजा प्रॉब्लम का आसान हल इमीग्रेशन को कहें हाय

वीजा से जुड़ी समस्याओं का समाधान

UAE: हाल ही में एक ट्वीट में बताया गया कि Visa से जुड़ी समस्याओं के लिए लोग अक्सर एंबेसी से संपर्क करते हैं। लेकिन ट्रैवल बैन या Visa रिजेक्शन जैसी चीजों की जानकारी एंबेसी नहीं, बल्कि इमीग्रेशन डिपार्टमेंट देता है। तो आपको सही जगह पर जाना चाहिए।

इमीग्रेशन डिपार्टमेंट क्यों जरूरी?

अगर आपको ट्रैवल बैन, एब्सकॉन्डिंग केस, या Work visa रिजेक्शन की वजह जाननी है, तो इमीग्रेशन जाएं, न कि एंबेसी। यूएई में कई इमीग्रेशन सेंटर्स हैं, जहां आप ये सारी जानकारी ले सकते हैं।

वीजा रिजेक्शन और सिस्टम की दिक्कतें

कई बार पुराना वीजा कैंसिल होने के बाद सिस्टम की प्रॉब्लम से नया वीजा नहीं लगता। इमीग्रेशन आपके डॉक्यूमेंट्स देखकर इसे अपडेट करता है। अगर नाम या पासपोर्ट डिटेल्स में कन्फ्यूजन हो, तो वो भी यहीं क्लियर हो सकता है।

इमीग्रेशन से दूसरी मदद

फाइन या दूसरी इमीग्रेशन से जुड़ी समस्याएं भी आप वहां सुलझा सकते हैं। यूएई में रहने वालों के लिए यह समझना जरूरी है कि एंबेसी और इमीग्रेशन के काम अलग-अलग हैं। सही जगह जाकर अपनी परेशानी आसानी से हल करें।

ALSO READ  Dubai में नया कानून: सरकारी लोगो के दुरुपयोग पर 5 साल की जेल और Dh500,000 तक जुर्माना

1 thought on “UAE वीजा प्रॉब्लम का आसान हल इमीग्रेशन को कहें हाय”

Leave a Comment