उमरा वीजा की नई समय सीमा
सऊदी अरब Umrah Visa की समय सीमा में बदलाव, पहले उमरे की वीजा पर 90 दिन का समय दिया जाता था। लेकिन अब हज के कारण इस समय सीमा को कम कर दिया गया है। सरकार ने एक नई डेडलाइन तय कर दी है, जिसके तहत उमरा करने आने वाले यात्रियों को एक निश्चित तारीख से पहले सऊदी अरब छोड़ना होगा।
सरकारी आदेश के अनुसार, 29 April 2025 से पहले उमरा वीजा पर आए सभी लोगों को सऊदी अरब छोड़ना होगा। यदि कोई व्यक्ति इस तय समय सीमा के बाद रुकता है, तो उसे 25,000 Riyals का भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है और जेल की सजा भी हो सकती है। इसलिए उमरा करने जाने वाले सभी लोगों को इस नियम का पालन करना बेहद जरूरी है।
हज यात्रा के लिए महिलाओं के नियमों में बदलाव
Saudi Ministry of Hajj and Umrah ने महिलाओं के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अब कोई भी सिंगल महिला हज करने के लिए बिना महरम के यात्रा कर सकती है।
पहले की व्यवस्था के अनुसार, अगर कोई महिला हज करना चाहती थी, तो उसे अपने बाप, पति या बेटे के साथ आना अनिवार्य था। लेकिन अब इस शर्त को हटा दिया गया है। इसका मतलब यह है कि कोई भी महिला अब बिना महरम के भी हज यात्रा पर जा सकती है।